Huntington 100 requirements.
Northeastern cssh deans list
कमल किशोर गोयनका (अंग्रेज़ी: Kamal Kishor Goenka, जन्म- 11 अक्टूबर, 1938, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश) हिन्दी के प्रख्यात लेखक हैं। वर्ष 2014 के लिए 24वें व्यास सम्मान से उन्हें सम्मानित किया गया था। यह पुरस्कार उन्हें उनकी पुस्तक 'प्रेमचंद की कहानियों का कालक्रमानुसार अध्ययन' के लिए दिया गया। डॉ.
गोयनका ने हिन्दी साहित्य के बड़े साहित्यकारों में से एक मुंशी प्रेमचंद के लेखों का महत्वपूर्ण विश्लेषण किया है। मुंशी प्रेमचन्द पर उनकी अनेकों पुस्तकें व लेख प्रकाशित हो चुके हैं। प्रवासी हिन्दी साहित्य को एकत्रित करने, अध्ययन एवं विश्लेषण करने में उनकी अहम भूमिका रही है। साहित्य अकादमी द्वारा प्रकाशित 'प्रेमचन्द ग्रंथावली' के संकलन एवं सम्पादन में उनका विशेष योगदान है।
परिचय
कमल किशोर गोयनका दिल्ली विश्वविद्यालय से एम.ए., एम.फिल., प्रेमचंद पर पीएच.डी.
एवं डी.लिट् करने वाले, दिल्ली के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से अवकाश प्राप्त भारत के एकमात्र शोधार्थी रहे हैं। केंद्रीय हिंदी शिक्षण मंडल एवं केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा के आप उपाध्यक्ष रहे। देश-विदेश में प्रेमचंद स्कॉलर एवं प्रेमचंद विशेषज्ञ के